{"_id":"1bcde4e69f612053a6466ceadb294953","slug":"scouts-and-guides-are-made-self-supporting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वावलंबी बनाता है स्काउट्स एवं गाइड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वावलंबी बनाता है स्काउट्स एवं गाइड्स
मैलानी
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनई रेलवे भारत स्काउटस एवं गाइड्स के मुख्य राज्य आयुक्त और मुख्य संरक्षा अधिकारी गोरखपुर एनके अंबिकेश ने कहा कि स्काउट्स गाइड्स बच्चों को स्वावलंबी बनाने में खास मदद करता है, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसमें भागीदारी करना चाहिए।
एनई रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद श्री अंबिकेश ने मुख्य अतिथि की हैसियत से कहाकि स्काउट्स गाइड्स स्वावलंबी बनाने के साथ ही आत्मरक्षा और हिम्मत पैदा करता है तथा सही रास्ता दिखाने में युवाओं को मदद करता है। उन्होंने कहाकि वह इस केंद्र को हरसंभव वित्तीय सहायता करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों से इसमें भागीदारी की अपील की। मुख्य जिला आयुक्त एवं एडीआरएम एसके सप्रा ने कहाकि स्काउट्स गाइड्स से जुड़े बच्चों में सामाजिक कार्यों को करने और एक दूसरे को सहयोग करने की भावना विकसित होती है। लिहाजा ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़कर लाभ उठाएं।
इससे पूर्व एडीआरएम एसके सप्रा ने फीता काटकर और मुख्य संरक्षा अधिकरी एनके अंबिकेश ने फलक अनावरण कर जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला आयुक्त वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रदीप कुमार मिश्रा, गंगा शंकर मिश्रा, शोएब आजमी, ग्रुप लीडर नीरज, विजय, राजकुमार, अनूप आदि लोग मौजूद रहे।