{"_id":"65985530769cba1ce5079ab0","slug":"scorpio-collides-with-a-parked-trolley-four-injured-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12392-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खड़ी ट्रॉली में टकराई स्कॉर्पियो, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खड़ी ट्रॉली में टकराई स्कॉर्पियो, चार घायल
विज्ञापन
पसगवां। जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम जसमढ़ी के पास सड़क पर खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली से स्कॉर्पियो टकरा गई। हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे ट्रॉली से टकराने के बाद स्कॉर्पियो की चपेट में साइकिल सवार आ गया। घटना में स्कार्पियो में सवार मुख्य आरक्षी रावेंद्र कुमार सिंह, सिपाही रामलखन, गौरव सिंह घायल हो गए। वहीं, साइकिल सवार मदन लाल निवासी नरदी घायल हुए। मदन लाल को ट्रॉमा सेंटर शाहजहांपुर और शेष घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मदन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार पसगवां से जंगबहादुर जा रहे थे। जबकि सड़क पर ट्रॉली खराब होने पर चालक ट्रॉली छोड़कर चला गया था। रात के अंधेरे में स्कॉपियो को ट्रॉली नहीं दिखी और टक्कर हो गई। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने जेसीबी के जरिये ट्रॉली को मय गन्ने के सड़क किनारे खंती में पलटवाया। ट्रैक्टर चालक लौटा ही नहीं। पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने में खड़ा कराया है। संवाद