फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scope of employees on salary demands CMO

वेतन की मांग पर कर्मचारियों ने सीएमओ को घेरा

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scope of employees on salary demands CMO
pradarshan - फोटो : amar ujala
- जनवरी माह का वेतन दिए जाने की मांग कर रहे कर्मचारी
विज्ञापन

- मानस संपदा के कारण नहीं दिया जा सका वेतन

जनवरी माह का वेतन दिए जाने की मांग कर रहे जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ का घेराव किया और वेतन ना मिलने पर एक मार्च से कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी। हालांकि सीएमओ ने अधिकारियों से वार्ता करके जल्द ही वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

होली का त्योहार करीब आने और जनवरी माह का वेतन अभी तक न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश है। नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ ऑफिस का घेराव किया और सीएमओ से वेतन दिलाए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने पर एक मार्च से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि जिन लोगों के मानव संपदा के फार्म पूरी तरह से कंप्लीट कर लिया है और उनका डाटा अपलोड हो चुका है, उनका वेतन देना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों के फार्म अधूरे होने के कारण सभी का वेतन रोक देना गलत है। मौके की नजाकत को देखकर सीएमओ ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वह ट्रेजरी जाकर वेतन के लिए ट्रेजरी अधिकारी से बात करेंगे, जिससे सभी को जल्द वेतन मिल सके। हालांकि इस संबंध में जिला कोषाधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में कोई साफ्टवेयर जनरेट हुआ है, जिसका लिंक नेटवर्क से है। इसलिए जिन कर्मचारियों का डाटा अपलोड हो गया है, उन्हीं का वेतन निकलेगा। सीएमओ ऑफिस घेराव के दौरान कर्मचारी यूनियन के नेता, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
कर्मचारियों को जल्द ही वेतन के लिए प्रयास जारी है। इस मामले में अधिकारियों से भी बात हुई है और उम्मीद है कि एक दो दिन में सभी को वेतन मिल जाएगा।
- डॉ.जावेद अहमद सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed