{"_id":"6903b27824abdbf79c0ba027","slug":"scooty-hits-roadside-stone-and-overturns-driver-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-159694-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलटी स्कूटी, चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलटी स्कूटी, चालक की हुई मौत
विज्ञापन
पलिया के त्रिकोलिया निवासी मृतक नवीन का फाइल फोटो।
- फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर एक प्राइवेट अस्पताल के सामने सड़क किनारे किलोमीटर बोर्ड के लगे पत्थर से टकराकर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पलिया के डिग्री काॅलेज में प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।
त्रिकोलिया गांव निवासी राजाराम का 30 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बुधवार को दोपहर बाद अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि संपूर्णानगर मार्ग पर एक प्राइवेट अस्पताल के पास सड़क किनारे किलोमीटर वाले पत्थर से उसकी स्कूटी टकरा गई, जिसके बाद स्कूटी पलट कर सड़क पर जा गिरी। इसमें नवीन की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजन को दी।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर आने पर बृहस्पतिवार को नवीन का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि कई साल से नवीन पलिया के श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी कर रहा था। नाक व पेट में चोट आने की वजह से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।