{"_id":"6a70d64f30ab0794af04385e","slug":"scientific-officer-cross-examined-in-tikunia-violence-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181618-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस में वैज्ञानिक अधिकारी से जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस में वैज्ञानिक अधिकारी से जिरह
Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस में सोमवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी मोहम्मद अरशद पेश हुए, जिनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख तय की है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार मोहम्मद अरशद वर्तमान में झांसी में तैनात हैं। उन्होंने आंदोलित प्रदर्शनकारियों की हिंसा में दिवंगत लोगों के कपड़ों की जांच की थी। इसके अलावा मौके से मिले खून, मिट्टी के नमूनों, क्रॉस केस से जुड़े फोटो, पोस्टर, वीडियो, कपड़ों और कीचड़ की भी जांच की थी। संवाद