{"_id":"e2da8a6fc697f7adc89320654bf278ed","slug":"scientific-and-intellectual-intensity-required-to-modernity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकता और आधुनिकता के साथ बौद्धिक प्रखरता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकता और आधुनिकता के साथ बौद्धिक प्रखरता जरूरी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 18 Sep 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी वीएच राव देशमुख एक दिवसीय दौरे पर तृतीय वाहिनी लखीमपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, सेनानायक मुकेश कुमार ने आईजी का स्वागत किया। उनके सम्मान में जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। आईजी ने यहां पौधरोपण भी किया।
आईजी ने तृतीय वाहिनी के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने एसएसबी कार्यालय की सभी शाखाओं और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। दोपहर बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आईजी देशमुुख ने कहा कि सशस्त्र सीमाबल ने भारत-नेपाल सीमा पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने के साथ-साथ सीमा पर रह रहे लोगों की सेवा और सुरक्षा करते हुए लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही नेपाल और भूटान के साथ हमारे हजारों वर्षों पुराने रिश्तों को और मजबूत बनाया है।
उन्होंने कहा कि बल के आधुनिकीकरण को जो कार्य वर्तमान में चलाए जा रहे हैं उसमें उत्तरोत्तर प्रगति जारी है। बल मुख्यालय एसएसबी को अत्याधुनिक सुरक्षा संयत्रों से लैस करने को कटिबद्ध है। हमें वैज्ञानिकता और आधुनिकता के साथ बौद्घिक रूप से भी प्रखर होना होगा और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आईजी ने जवानों से उनकी समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र संगठक अर्जुन ठाकुर, डिप्टी कमांडेंट आशीष पांडेय, डॉ. विशाल बरनवाल, दुष्यंत गौड़, कैलाश साकिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।