फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Science came out of books, experience was gained on the bus

Lakhimpur Kheri News: किताबों से बाहर निकला विज्ञान, बस में मिला अनुभव

Mon, 13 Apr 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Science came out of books, experience was gained on the bus
उपकरणों की जानकारी देते प्र​शिक्षक।स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से जिले में पहुंची विज्ञान बस ने विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को समझने का अवसर दिया। आधुनिक उपकरणों और प्रयोगों के माध्यम से छात्रों ने विज्ञान को नजदीक से जाना।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि विज्ञान एवं तकनीकी के लोकप्रियता के उद्देश्य से यह बस जिले में लाई गई है, जो 4 मई तक सभी तहसीलों में संचालित होगी।
विज्ञापन

सोमवार को विज्ञान बस कपूरथला स्थित सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज पहुंची, जहां विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बस में थ्रीडी प्रिंटर, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, पेरिस्कोप और केमिकल बॉन्डिंग मॉडल जैसे उपकरण प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाने के साथ विभिन्न प्रैक्टिकल भी कराए गए, जिससे उनकी रुचि और जिज्ञासा में वृद्धि हुई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आलोक गोयल (प्रधानाचार्य, डीएस कॉलेज) व विज्ञान शिक्षक बृजेश कुमार और रिंकू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed