फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in

UP School Closed: इस जिले में ठंड का ऑरेंज अलर्ट, डीएम के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूल बंद; देखें आदेश

Wed, 08 Jan 2025 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

School Closed In Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में सर्दी का सितम जारी है। दो दिन शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ठंड के चलते 12वीं तक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Cold Wave Alert In UP: लखीमपुर खीरी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन धूप खिलने के बाद कोहरा और शीतलहर ने लोगों को फिर कंपा दिया। मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। तेज सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। फिलहाल भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in
स्कूलों की छुट्टी का आदेश - फोटो : अमर उजाला
14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
जिले में सर्दी और गलन को देखते हुए सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान जहां-जहां प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं, उन विद्यालयों के खोलने के निर्देश हैं। अवकाश 14 जनवरी तक होगा। मंगलवार की दोपहर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्कूल प्रबंधकों को आदेश का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

जारी पत्र में डीआईओएस ने बताया कि ठंड को देखते हुए समस्त बोर्डों के नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। विभिन्न बोर्डों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अगर प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर समय तय हुआ है तो वहां के स्कूल प्रबंधकों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की छूट है।

विज्ञापन

UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in
स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे से तेज घूप खिली तो सर्दी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को सर्दी बहुत अधिक बढ़ गई। पूरा दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। पूरा दिन धूप भी नहीं निकली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

UP Schools Closed Till Class 12th in Lakhimpur Kheri as Per DM Durga Shakti Nagpal's Order, Cold Wave Alert in
खीरी में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों के कामकाज रुक गए। लोग घरों से नहीं निकल पाए, बहुत जरूरी काम या फिर सफर करने वाले लोग ही घरों से निकले। बाजार में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। डाक्टरों की सलाह है कि ऐसे में मॉर्निंग वाक पर न जाएं। जरूरी हो तो अधिक गर्म कपड़े लपेटकर निकलें और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed