{"_id":"58f79cd24f1c1ba346472752","slug":"school-teacher-suspended-not-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाते हुए नहीं सोते हुए मिली शिक्षिका, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाते हुए नहीं सोते हुए मिली शिक्षिका, निलंबित
लखीमपुरखीरी
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
nirikchhan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुआयना के दौरान बीएसए ने खुद जगाया तब टूटी नींद
एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
छात्र संख्या कम मिलने पर शिक्षकों का रोका वेतन
बीएसए ने बुधवार को बेहजम, मितौली और कुंभी ब्लाक के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जम्हौरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका रूबी देवी क्लास रूम में ही कुर्सी पर सोती मिलीं। बीएसए ने उन्हें खुद जगाया तो वे जागी। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया। अन्य निरीक्षणों में बीएसए ने छात्र संख्या कम मिलने पर शिक्षकों का वेतन रोकने सहित बगैर मान्यता के चलते मिले प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक पर मुकदमा लिखाने के निर्देश दिए।
बीएसए संजय शुक्ला बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अंदापुर पहुंचे। जहां उन्हें प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका इमराना अनुपस्थित मिलीं, जिस पर इन्हें निलंबित कर दिया। क्लास रूम में किताबें फैली मिलने, 8.20 तक प्रार्थना ना होने के पर रेनू शर्मा को कारण बताओ नोटिस दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमघट में सिर्फ एक छात्र मिलने पर शिक्षक राम मोहन शर्मा के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की। प्राथमिक विद्यालय करनपुर में लेट आने पर सहायक अध्यापक दीक्षा चतुर्वेदी से स्पष्टीकरण, गैर हाजिर मिली प्रधानाध्यापिका वीना कुमारी का वेतन रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुर में एक भी छात्र न मिलने पर शिक्षिका मेहसर जहां और जयलता का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय पिपरी नरायनपुर के शिक्षक दिग्विजय चतुर्वेदी के नौ नवंबर 2016 से गैर हाजिर रहने पर बीएसए ने इनके खिलाफ सेवा समाप्त का नोटिस जारी करते हुए प्रधानाध्यापक ज्ञानप्रकाश का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बीएसए जब प्राथमिक विद्यालय जम्हौरा पहुंचे तो शिक्षिका रूबी देवी क्लास रूम में ही कुर्सी पर सोती मिलीं। बीएसए ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहरूआ में उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करके गायब रहने वाले मोहम्मद जफर का एक दिन का वेतन रोका और दो दिन से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका आशीष कुमारी को निलंबित कर दिया। साथ ही अनुुदेशक शगुस्ता जबीं का मानदेय भी रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय सेहरूआ में छात्र संख्या कम पाए जाने पर शिक्षक फुरकान का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय बम्हनियानपुर के छात्रों द्वारा किताबें न पढ़ पाने, कॉपी में गलत को सही चेक करने के मामले में बीएसए ने प्रधानाचार्य संजय, सहायक अध्यापक अमरलता और पूनम विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बगैर मान्यता चलता मिला स्कूल, मुकदमा दर्ज
सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने निकले बीएसए संजय शुक्ला को रास्ते में संत वीएलपीएस स्कूल चलता दिखा, जिस पर उन्होंने स्कूल जाकर जब पड़ताल की तो उसकी मान्यता न होने का खुलासा हुआ। इस पर उन्होंने एबीएसए को स्कूल के प्रबंधक एसपी वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन