फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Saws were used on green mango trees in the courtyard of the Shiva temple

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर के प्रांगण में आम के हरे पेड़ों पर चलाई आरी

Wed, 27 Aug 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Saws were used on green mango trees in the courtyard of the Shiva temple
फरधान। पीरपुर गांव में शिव मंदिर प्रांगण में लगे हरे-भरे आम के पेड़ों को कटवाने पर दो पक्षों में दावेदारी को लेकर विवाद हो गया। वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद हरे पेड़ काटे जा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कटान रुकवा दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पीरपुर में दो एकड़ जमीन राजस्व अभिलेखों के मुताबिक शिव मंदिर में दर्ज है। इसी रकबे के बीच में एक विशाल शिव मंदिर है। चारों ओर खाली जगह में दर्जनों आम के हरे भरे पेड़ लगे हैं। इसको बुधवार को कटवाया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कटान रुकवा दिया। गांव के निवासी शिवम शर्मा, श्रीकृष्ण तिवारी, कालिका प्रसाद और कृष्ण मुरारी ने बताया, गांव के ही देवीशरण, रामदेवी, स्वतंत्र और मनोरमा के विरुद्ध पेड़ों की दावेदारी को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, जो विचाराधीन है।
विज्ञापन

फिर उपरोक्त लोगों ने पेड़ बेच दिए, जिनका कटान कराया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पेड़ों का कटान रुकवा दिया गया है। पेड़ बेचने वाले पक्ष का कोर्ट में मुकदमा खारिज हो चुका है। वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed