फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sawan Shivratri auspicious yoga of Shivratri being made on Pradosh Vrat

Sawan Shivratri 2023: भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ शनिदेव को अर्पित करें सरसों का तेल; यह है शुभ मुहूर्त

Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

इस बार प्रदोष व्रत के साथ सावन शिवरात्रि का शुभ संयोग है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Sawan Shivratri auspicious yoga of Shivratri being made on Pradosh Vrat
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में शनिवार को प्रदोष व्रत पर शिवरात्रि का शुभ योग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना मंगलकारी सिद्ध होगा। गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि सावन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 15 जुलाई को है। इस बार प्रदोष व्रत पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रदोष व्रत के साथ साथ सावन शिवरात्रि का योग है। साथ ही इस दिन शनिवार होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत भी कहा जा सकता है। शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की उपासना का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: श्री सहस्रधाम गौरीशंकर मंदिर में स्थापित है पारे और सोने से बना शिवलिंग; यह है मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह है शुभ मुहूर्त 

उन्होंने बताया कि शनि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से रात 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सावन त्रयोदशी पर गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ ब्रह्म मुहूर्त 4:00 बजे खोल दिए जाएंगे। शिवरात्रि पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Budaun News: डीसीएम पर लदा डीजे अटकने पर मकान तोड़ने पर उतारू हो गए कांवड़िये, पुलिस ने संभाली स्थिति

छोटी काशी में शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुक्रवार शाम से शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये हरिद्वार, फर्रुखाबाद सहित गंगा घाटों से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed