{"_id":"58496d224f1c1b9b19449c00","slug":"saw-the-effect-of-cold-on-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का पड़ने लगा जीवन पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का पड़ने लगा जीवन पर असर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक कोहरा, फिर खिली धूप ने दी राहत
दो दिन बाद आएगी तापमान में तेजी से गिरावट
गोला और पलिया में नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिससे अब ठंड का असर जनजीवन पर पड़ने लगा है। गुरुवार को दोपहर तक कोहरा छाया, फिर धूप ने राहत दी। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अगले दो दिन बाद तापमान में काफी गिरावट आएगी। सुबह और शाम को धुंध छाई रहने की भी संभावना है। उधर, गोला और पलिया में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
दिसंबर महीने में अब तक दोपहर में धूप खिल रही थी, जिससे गलन से राहत रही, पर दिन में हल्की धूप निकलने के बाद शाम को पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी। स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में तन ढककर स्कूल गए तो बाजार में दुकानदारों ने जुगाड़ कर अलाव जलाकर तापे। दिन में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी हुई। ऐसा लगा जैसे लोगों ने ठंड से मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी हो। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ एचएस कुशवाहा ने बताया कि इस बार ठंड अधिक होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
गोला गोकर्णनाथ। दिसंबर माह के शुरू होते ही मौसम ने करवट बदली है, जिससे बढ़ी ठंड के कारण बच्चे, बूढ़े घरों में दुबकने लगे हैं वहीं कामकाजी लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर घरों से निकल रहे है। बढ़ती ठंडक और ठिठुरन को देखते हुए डीएम आकाश दीप सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के आदेश दे चुके है, फिर भी नगर में कहीं भी अलाव जलते नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
ममरी। गुरुवार को आसमान में घना कोहरा छाया रहने, सर्द हवा चलने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही।
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को इलाके में सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड का प्रकोप रहा। इससे मजदूरी पेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की अलाव की व्यवस्था सिर्फ औपचारिकता ही नजर आई। संपूर्णानगर, महंगापुर, गौरीफंटा, चंदनचौकी, भीरा आदि क्षेत्रों में भी यही हालात रहे। ठंड के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, मझगईं के नौगवां, कोठिया, बेला, मलेनिया, गुलराटांडा सहित पूरे तराई इलाके में कोहरे के साथ ठंडी हवाऐं चलने से ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लोगों ने कस्बा और गांवों में अलाव जलवाने की मांग डीएम से की है।