फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   satish mahana in lakhimpur

प्रतिपक्ष का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : सतीश महाना

Tue, 10 Jan 2023 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
satish mahana in lakhimpur
गरीबों को कंबल वितरण करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को कहा कि विस अध्यक्ष होने के नाते प्रतिपक्ष के संरक्षण की जिम्मेदारी उनकी है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि विपक्ष के सवालों का जवाब दे।
विज्ञापन

सतीश महाना ने सोमवार को कंपनी बाग स्थित एक सराफा कारोबारी के शोरूम पर सर्दी से बचाव के लिए करीब 150 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। हालांकि, तमाम जरूरतमंदों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्य प्रणाली में पिछले नौ माह में काफी परिवर्तन आया है। बिना स्थगन के सुचारु रूप से कार्यवाही चली है। विधानसभा 403 सदस्यों की नहीं बल्कि 25 करोड़ प्रदेश वासियों की है।
विज्ञापन

सतीश महाना ने कहा कि विधान सभा की कार्यवाही में भाग लेने और उपस्थिति को लेकर पहले सदस्यों में इतनी सक्रियता नहीं थी, जितनी मौजूदा सदस्यों में है। उन्होंने कहा कि वह सभी के लिए विधानसभा अध्यक्ष हैं। इसलिए जिम्मेदारी बनती है कि प्रतिपक्ष को संरक्षण दे। सरकारी की बातें विधानसभा में आएं और विपक्ष को अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए। सरकार की जिम्मेदार बनती है विपक्ष के सवालों का उत्तर दे। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, अमन गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, रोमी साहनी, पुष्पा सिंह, रामजी दीक्षित आदि लोग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed