{"_id":"68471a111cd01948f40bc5ec","slug":"sansarpur-jan-arogya-mandir-tops-in-quality-assessment-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-147805-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुणवत्ता मूल्यांकन में संसारपुर जन आरोग्य मंदिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुणवत्ता मूल्यांकन में संसारपुर जन आरोग्य मंदिर अव्वल
विज्ञापन
जन आरोग्य मंदिर संसारपुर। संवाद।
बांकेगंज। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में ग्रामीणों को दी जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के वर्चुअल राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन के दौरान आकांक्षी ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र का संसारपुर जन आरोग्य मंदिर अव्वल पाया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र में करीब 26 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। यहां लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है। इन उपकेंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी समेत संस्थागत प्रसव, खून, बलगम की जांच, दवाइयां समेत कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
केंद्र सरकार की ओर से इन उपकेंद्रों पर लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए वर्चुअल गुणवत्ता मूल्यांकन कराया गया। इसमें संसारपुर जन आरोग्य मंदिर अन्य उपकेंद्रों के सापेक्ष ब्लॉक क्षेत्र में अव्वल पाया गया। यहीं नहीं संसारपुर उपकेंद्र को जिले में दूसरा स्थान मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि संसारपुर उपकेंद्र समेत ब्लॉक क्षेत्र के अन्य उपकेंद्रों में लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। संवाद