{"_id":"66467e2742fdea8f1b0a8304","slug":"sansarpur-area-will-be-supplied-with-electricity-from-two-feeders-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-120095-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो फीडरों से होगी संसारपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो फीडरों से होगी संसारपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बांकेगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़ा गंगापुर फीडर।
बांकेगंज। संसारपुर क्षेत्र के लोगों को फाल्ट से निजात दिलाने के लिए अब दो फीडरों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बांकेगंज बिजली उपकेंद्र पर गंगापुर नाम से नया फीडर बनाया जा रहा है।
बांकेगंज बिजली उपकेंद्र के जेई रोहित कुमार ने बताया कि अब तक संसारपुर क्षेत्र के करीब 90 गांव के लोगों को एक फीडर के जरिए बिजली आपूर्ति दी जाती थी। लंबी दूरी की लाइन होने के कारण अक्सर संसारपुर फीडर में फाल्ट आ जाते थे, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती थी।
इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार की रिवैंप (ईडीसी) योजना के तहत उपकेंद्र पर गंगापुर नाम से नया फीडर बनाया जा रहा है। इसके जरिए नौवाखेड़ा, भरिगवां, काकाेरी, महुरेना समेत 40 गांवों को गंगापुर फीडर से आपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा संसारपुर कस्बा समेत बोझिया, अहमदनगर, सौखिया, अंगदपुर,झार आदि गांवों को संसारपुर फीडर से आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
मोहम्मदी। राजापुर फीडर से निकली बिजली लाइन में खराबी के चलते क्षेत्र के कई गांवों में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली लाइन में खराबी के चलते गांव शेखापुर खजुहा, केहुआ, शेखा पुर और भगेली आदि गांवों में बुधवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे से बिजली गुल हो गई। बिजली सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली कर्मियों ने काफी देर तक फाल्ट तलाश की। रात दो बजे तरहाकाटा के पास फाल्ट मिली। तब बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि बिजली लाइन में खराबी आने से सप्लाई में दिक्कत आ गई थी। रात में ठीक करा कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। संवाद