{"_id":"67169ffb5fcaf9baff0961c6","slug":"sankata-devi-marg-declared-a-no-vending-zone-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131675-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी मार्ग नो-वेंडिंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी मार्ग नो-वेंडिंग जोन घोषित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर बाजार से संकटा देवी मार्ग पर अतिक्रमण और वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। आवागमन की समस्या अमर उजाला ने उठाई तो एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सोमवार की दोपहर संकटा देवी मार्ग का जायजा लिया। संकटा देवी मार्ग को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। अब इस मार्ग पर ठेले खोमचे नहीं लगेंगे।
संकटा देवी मार्ग का चौड़ीकरण करते वक्त जाम की समस्या से निजात दिलाने का दावा किया गया था। दुकानों का अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की गई, लेकिन जाम की स्थित पहले जैसी बनी रही। तमाम दुकानदार सड़क पर ही ठेला-खोमचा लगाकर आवागमन में बाधा बन रहे थे। सड़क पर खड़े वाहन भी जाम की वजह बनते थे।
सोमवार दोपहर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने निरीक्षण किया और यातायात विभाग के साथ ही सदर कोतवाली को निर्देश देते हुए कहा कि यह मार्ग पूरी तरह से नो-वेंडिंग जोन रहेगा। इस मार्ग पर किसी तरह का कोई ठेला खोमचा न लगने दिया जाए। दिवाली का त्योहार समीप है। ऐसे में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आएंगे, इससे भीड़ अधिक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की भी बात कही। इस दौरान एसपी के अलावा यातायात प्रभारी राकेश यादव, हरमीत सिंह, सदर कोतवाल अंबर सिंह सहित तमाम फोर्स मौजूद रहा।