{"_id":"584574384f1c1be259447d52","slug":"sang-the-national-anthem-before-the-start-of-work-by-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य शुरू करने से पहले वकीलों ने गाया राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य शुरू करने से पहले वकीलों ने गाया राष्ट्रगान
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
नई पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पलिया बार एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई नई पहल
पलिया बार एसोसिएशन के वकीलों ने सोमवार से तहसील में नई पहल शुरू की है। इसमें वकील अपना कार्य शुरू करने से पहले राष्ट्रगान गाएंगे। इसके बाद कोई भी न्यायिक कार्य करेंगे। इसके लिए सोमवार को भी वकीलों ने कार्य से पहले राष्ट्रगान गाया।
पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश पाल और महामंत्री दिनेश दीक्षित और सभी वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्य की शुरूआत करने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। जिसके बाद सभी वकीलों ने सोमवार को अपना-अपना कार्य शुरू करने से पहले राष्ट्रगान गाया। तहसील सभागार में उपस्थित होकर राष्ट्रगान गाने के बाद वकीलों ने कार्य शुरू किया। इस दौरान श्रीष द्विवेदी, मधुसूदन तिवारी, राजेंद्र राठौर, नईम अहमद खां, रमेश चंद्रा, मनोज राठौर, रविंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, संजय राठौर, रामचन्द्र गौतम, परविंदर भार्गव, श्रवण कुमार सहित तमाम वकील मौजूद रहे।