फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sample fail

लड्डू, मावा और बर्फी के नमूने जांच में फेल

Sun, 21 Dec 2014 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
sample fail
दूध और इससे बने सह उत्पादों में मिलावट को लेकर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इसके बावजूद खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के तीन नामी प्रतिष्ठानों से लिए गए बेसन लड्डू, मावा और बर्फी के नमूने लैब में जांच के दौरान अधोमानक पाए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिकों ने कोर्ट के समक्ष अपराध स्वीकार कर भविष्य में गड़बड़ी न दोहराने का आश्वासन दिया हैै। इस पर कोर्ट ने तीनों पर जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेला मैदान में धर्मकांटा के पास स्थित सुदामा स्वीट्स के यहां से बेसन के लड्डू का नमूना लिया था जो जांच में अधोमानक पाया गया है। एफएसडीए ने संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कोर्ट के समक्ष वाद दायर किया था। प्रतिष्ठान के मालिक ने अपनी गलती को स्वीकार कर न्यूनतम जुर्माने की अपील की। इस पर कोर्ट ने 13 हजार रुपये का जुर्माना डाला। खीरी रोड पर स्थित दयाल डेयरी के यहां से मावा का नमूना लिया गया था, जो जांच में फेल हो गया, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम थी। इस प्रतिष्ठान के मालिक ने भी गलती स्वीकार करते हुए कम से कम अर्थदंड की अपील की, जिस पर कोर्ट ने 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। हीरालाल धर्मशाला चौराहा स्थित ओम स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया गया था जो जांच में मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा। लिहाजा इस प्रतिष्ठान के विरुद्ध भी कोर्ट ने 17 हजार का अर्थदंड लगाया हैै। अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय ने बताया कि तीनों प्रतिष्ठानों के मालिकों ने कोर्ट के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई जाती है तो कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed