फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   samadhan divas

धौरहरा में केवल पांच शिकायतों का निस्तारण

Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
धौरहरा में समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तहसील धौरहरा में हुए संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और उनके निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान मुख्य रूप से एसपी विजय ढुल और सीडीओ अनिल सिंह, सीएमओ शैलेंद्र भटनागर और एसडीएम रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां कुल 54 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। यहां राजस्व एवं आपदा की 26, ग्राम विकास विभाग की 14, पुलिस की 12, खाद एवं रसद की दो और मत्स्य पालन और विद्युत विभाग की एक-एक सहित 59 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें दर्ज की र्गइं, जिसमें राजस्व की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम स्वाति सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, बीडीओ धर्मेश पांडे, सीओ राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

पलियाकलां। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 26 शिकायतें आईं। जिसमें से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed