फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sale of adulterated goods proved costly, fines imposed in 45 cases

Lakhimpur Kheri News: मिलावट की बिक्री पड़ी महंगी, 45 मामलों में लगा जुर्माना

Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sale of adulterated goods proved costly, fines imposed in 45 cases
लखीमपुर खीरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और बिना पंजीकरण कारोबार करना 45 दुकानदारों को महंगा पड़ गया। एडीएम न्यायालय ने 45 मामलों की सुनवाई के बाद संबंधित कारोबारियों पर कुल 4.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी को एक माह के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में राशि जमा न करने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि निस्तारित 45 मामलों में 23 बिना पंजीकरण दुकान संचालन से जुड़े थे। इन मामलों में 2.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 22 मामले खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन से संबंधित थे।
विज्ञापन

इन मामलों में बिना दूध वाली तीन मिठाई के नमूनों पर 20 हजार रुपये, छह खाद्यान्न नमूनों पर 75 हजार रुपये, एक मसाला नमूने पर 10 हजार रुपये, एक प्रोसेस्ड दूध नमूने पर पांच हजार रुपये, तीन रिफाइंड नमूनों पर 25 हजार रुपये, तीन पनीर नमूनों पर 30 हजार रुपये, एक मावा नमूने पर 10 हजार रुपये तथा चार दूध के नमूनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जून में पनीर, दूध, बेसन समेत 41 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें 39 अधोमानक और दो असुरक्षित श्रेणी के हैं। इनके खिलाफ वाद दायर किए जा रहे हैं। अधोमानक मामलों की सुनवाई एडीएम न्यायालय और असुरक्षित मामलों की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed