फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Saint, carrier of Sanatan Dharma, basis of cow culture

Lakhimpur Kheri News: संत सनातन धर्म के संवाहक, गोमाता संस्कृति का आधार

Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saint, carrier of Sanatan Dharma, basis of cow culture
गोला के गोपाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। धर्मादा समिति गोशाला की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव के पांचवें दिन भारत विकास परिषद गोला और रोट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों ने गोमाता की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल और कार्यक्रम अध्यक्ष अवनि कुमार पांडेय ने गोपूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। रामकथा वाचक अंजनी शरण महाराज ने कहा कि संतों का दर्शन सौभाग्य से मिलता है। संत सनातन धर्म के संवाहक हैं। वहीं गो माता हमारी संस्कृति का आधार हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और अतिथियों ने शिव मंदिर के पुजारी दिनेश मिश्रा, मिल मंदिर के पुजारी दयानंद पाण्डेय, कंजा बाबा के महंत आदित्यश्वरातीर्थ, रक्षा देवी मंदिर की रानी शर्मा, फूलबाबा आश्रम के दंडी स्वामी सहित 43 संतों काे अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानित किया। संचालन डाॅ. आदर्श दीक्षित ने किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, विकास मिश्रा, मनोज मिश्रा, सौरभ दीक्षित, संजय त्रिवेदी, गुरदेव शर्मा, दीपक मिश्रा, आदर्श सोनी, सुमित कुमार शाह अध्यक्ष रोट्रेक्ट क्लब, रविसुत, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

गोला गोकर्णनाथ। धर्मादा समिति की ओर से आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बुधवार रात मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने श्रीराम की झांकी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन संस्था के सचिव अनुज खरे ने किया। संवाद

गोला के गोपाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद

गोला के गोपाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed