फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Safai karamcharis demonstrated for their demands.

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis demonstrated for their demands.
मितौली। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की मितौली ब्लॉक इकाई के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय को दिए गए सात सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनायी जाए। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए, सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे दिया जाए। माह जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति के लिए पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया की जाए।

विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। इस दौरान इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष सरजू दास, ओमप्रकाश पाल, अजय,वीरेंद्र, अनिल ,सुशील, राकेश, तुलसीराम, अरविंद,राजकुमार, राकेश कुमार, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed