फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadhaks set out to spread awareness about yoga

Lakhimpur Kheri News: योग की अलख जगाने निकले साधक

Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sadhaks set out to spread awareness about yoga
वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर जिले में कार्यक्रमों की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय योग संस्थान, आयुष विभाग, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, एसएसबी, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों ने योग जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल स्थित योग साधना केंद्र पर भारतीय योग संस्थान की ओर से विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। क्षेत्रीय मंत्री नीलम वाजपेई, केंद्र प्रमुख झब्बू लाल, हरिनंदन बाजपेई, अजय मास्टर, डॉ. दिनेश कुमार पुष्कर समेत बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं ने घर-घर जनसंपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तीन दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत तृतीय वाहिनी एसएसबी परिसर में कमांडेंट प्रमोद देवरानी के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी अजय पांडे के नेतृत्व में विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण हुआ। योग रंजन फाउंडेशन, आयुष विभाग और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने योग के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से भगवान परशुराम चौक तक योग जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
युवराज दत्त महाविद्यालय में चल रहे योग सप्ताह के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. अमित सिंह ने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
सनातन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर के चौथे दिन महिलाओं को उष्ट्रासन, शशांकासन और सुप्त वज्रासन की जानकारी दी गई। योग विशेषज्ञ शालू जी ने बताया कि ये आसन हार्मोन संतुलन और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
----
20 जून को सेठ घाट पर होगा सामूहिक योगाभ्यास
-प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी की जाएंगीं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को सुबह छह बजे उल्ल नदी किनारे स्थित सेठ घाट पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा भारतीय योग संस्थान, आयुष विभाग और योग रंजन फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
सदर विधायक योगेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उल्ल नदी के पुनर्जीवन और सेठ घाट के सौंदर्यीकरण के बीच होने वाला यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विधायक ने क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। बताया कि सैधरी कोल्ड स्टोरेज के पास से रामघाट होते हुए पुराने एसपी बंगले तक करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। वहीं सेठ घाट स्थित राम जानकी मंदिर के पास से नगर पालिका सीमा तक लगभग 700 मीटर सड़क का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। प्रेसवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

वाईडी कॉलेज में योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत:कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed