फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar tehsil laid strike by lawyers, meeting today

सदर तहसील में वकीलों ने रखी हड़ताल, बैठक आज

Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sadar tehsil laid strike by lawyers, meeting today
वकील - फोटो : अमर उजाला
- वकील से अभद्रता के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहे
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील में वकील से हुई कथित अभद्रता के खिलाफ लखीमपुर तहसील के वकीलों में रोष व्याप्त है। लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन ने प्रशासन के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। इसके चलते बुधवार को तहसील अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी।
लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजीव मिश्र ने तहसीलदार के रवैये को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि सदर तहसीलदार ने साथी अधिवक्ता पंकज मिश्र के साथ जिस तरह अभद्र टिप्पणी की है वह काफी कष्टप्रद है, उससे भी कष्टप्रद है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद संबंधित अधिकारी के बारे में कोई कार्रवाई नही की गई है। 
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए मंत्री अजयपाल मित्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, लिहाजा मंगलवार को हुई मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक बुधवार को वकीलों ने तहसीलदार सहित तहसील सदर की विभिन्न अदालतों का बहिष्कार किया है। साथ ही अगली रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दयाशंकर वर्मा, विकेश तिवारी, अंकित खरे, अफजल हुसैन, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, अवधेश त्रिवेदी, रावेंद्र कुमार, सुधीर वर्मा तथा प्रमोद वर्मा सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed