फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sachin Tendulkar was coined by the sound of the Collectorate auditorium

सचिन-सचिन की आवाज से गूंजा कलक्ट्रेट सभागार

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar was coined by the sound of the Collectorate auditorium
sachin - फोटो : amar ujala
सारेगामापा उपविजेता को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

सेल्फी लेने के लिए बेकरार दिखे प्रशंसक

सारेगामापा रियलटी शो के उपविजेता सचिन वाल्मीकि को डीएम आकाशदीप ने सम्मानित किया। कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और कलक्ट्रेट कर्मियों के बीच डीएम आकाशदीप ने सचिन को ट्राफी और 11 हजार रुपये की नकद धनराशि दी।
डीएम ने सम्मान समारोह के मौके पर कहा कि सारेगामापा के उपविजेता रहे सचिन ने देश और विदेश में लखीमपुर खीरी जिले का नाम रोशन किया है। हम सबको आज उनको सम्मानित करके गौरव एवं खुशी का अनुभव हो रहा है। अब तक हम लोगों ने टीवी पर सचिन का गाना सुना था लेकिन आज उनको अपने बीच पाकर तथा उनके गाने को सुनकर उनकी विलक्षण प्रतिभा का पता चला। 
विज्ञापन

सचिन ने एक मधुर गीत ‘मुस्कराने की वजह तुम हो, गुनगुनाने की वजह तुम हो’, गाकर समां बांध दिया। गीत सुनकर लोग गुनगुनाने पर मजबूर हो गए। इस दौरान उनके फैन्स की मांग पर अनेक गीतों की पंक्तियां गाकर लोगों को अभिभूत कर दिया। सचिन ने अपने कॅरियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। सम्मान समारोह में एसपी अखिलेश चौरसिया ने भी सचिन को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जाहिद अली, कमाल अहमद ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ अमित सिंह बसंल, एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, सहायक निदेशक सूचना भगवती प्रसाद गौतम, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी प्रेमकुमार श्रीवास्तव, डीएम के स्टेनो राकेश त्रिपाठी, नवीन दीक्षित, आदर्श आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed