{"_id":"69050dc72ad2647383006e57","slug":"saanvi-and-purnima-top-the-debate-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-159781-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सानवी व पूर्णिमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सानवी व पूर्णिमा अव्वल
Sat, 01 Nov 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: स्कूल
- फोटो : ramban news
लखीमपुर खीरी। गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान जीवन प्रणाली और पनपता अवसाद रहा। प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की सानवी दुबे (पक्ष) एवं पूर्णिमा तिवारी (विपक्ष) अव्वल रही।
द्वितीय स्थान गुरु नानक विद्यक सभा की आफरीन अंसारी (पक्ष) व त्रिशिका सिंह (विपक्ष) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के हिमांशु जायसवाल (पक्ष) व युवराज जायसवाल (विपक्ष) को मिला।
कार्यक्रम में जनपद के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तार्किक वक्तव्यों से प्रभावित किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सरदार सेवक सिंह अजमानी, प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी तिवारी, सरदार इशविंदर सिंह अजमानी, कर्मजीत कौर व अनुराग वाजपेई ने चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या श्रीवास्तव व राहुल मिश्रा ने किया।