{"_id":"57866bfa4f1c1b506213d7ea","slug":"rural-development-expressed-his-opposition-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्य विकास महापरिषद ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्य विकास महापरिषद ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत राज विभाग के खिलाफ निकाली भड़ास, विकास भवन और ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ प्रदर्शन
ग्राम्य विकास से अलग होने की मांग कर रहे पंचायत राज विभाग के विरोध मेें ग्राम्य विकास महापरिषद ने 11 दिवसीय आंदोलन की शुुरुआत बुधवार से कर दी है। पहले दिन ग्राम्य विकास विभाग समेत घटक संगठनों ने विकास भवन और ब्लाक मुख्यालयों पर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। लखीमपुर ब्लाक में बीडीओ अजय पांडेय के नेतृृत्व में गेट मीटिंग की गई।
विकास भवन गेट पर पीडी दिनेश सिंह और डीडीओ अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौैरान कर्मचारियों ने ब्लाक बचाओ पंचायत बचाओ के नारे लगाए और पंचायत राज विभाग की मांग का पुरजोर विरोध किया। पीडी ने कहा कि आंदोलन की धार कमजोर नहीं होने दी जाएगी। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर गुरुवार से 18 जुलाई तक सभी अधिकारी और कर्मचारी काली बांधकर कार्य करेंगे। 19 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद 21 से 23 जुलाई 2016 तक कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा। इसके बाद 24 जुलाई को प्रांतीय कार्यकारिणी की लखनऊ में बैैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मोहम्मदी। ब्लाक गेट पर बीडीओ एके सिंह की मौजूदगी में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधियों ने मीटिंग कर मांगें रखीं। मांगों में ब्लाक स्तर पर कार्ययोजना बनाने, पंचायत की शक्तियों को और अधिकार देने की मांग की गई। इस मौके पर महेंद्र कुमार, रमेश वर्मा, सुनील पाठक, इसरार उर्फ तौले, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पसगवां। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ नजमा सिद्दीकी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसे छोटेलाल ने संबोधित किया। मीटिंग में एपीओ राजकुमार सिंह, अशोक राना, रोहित वर्मा, गोकुल प्रसाद गौतम, जाहिद हुसैन, पुत्तूलाल, सुशील गुप्ता मौजूद रहे।
निघासन। बीडीओ तेजवंत सिंह की अगुवाई में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लाक गेट पर धरना किया। ग्राम पंचायत को निरंतर कमजोर करने के षड्यंत्र के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला महामंत्री अनुज अवस्थी, ओपी वर्मा, सुरेश, अरूण वर्मा, शिवप्रकाश दुबे, अन्नू, जगदीश वर्मा, अनिल मौजूद रहे।
बांकेगंज। बीडीओ भूषण कुमार के निर्देशन में गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सपा नेता नरेश यादव, एपीओ अमर प्रसाद, एनआरपी शिवबालक गिरी मौजूद रहे।
बिजुआ। बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि कमजोर हो रहे ब्लाकों को बचाने के लिए ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचानी है। पहले दिन धरना स्थल पर पहुंचे प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों ने भी परिषद को अपना समर्थन दिया। इस दौरान प्रधान छोटे लाल मिश्रा, प्रेम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह, बीडीसी सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
पलियाकलां। ब्लॉक प्रमुख महेश राही ने कहा कि बीडीओ एक विभाग का अधिकारी नहीं बल्कि पूरी संस्था का समन्वयक है, जिसका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए। धरने को प्रधान संघ अध्यक्ष अमोलक सिंह, अतीकुर्रहमान उस्मानी, एपीओ रिजवान, नगला प्रधान अरुण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने भी संबोधित किया। बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश कुमार जायसवाल, रामसेवक राना, प्रहलाद राना, शामिल रहे।
मितौली। ब्लाक गेेट पर बीडीओ राकेश प्रसाद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें जिला उपाध्यक्ष सुमित पाल, अंजार अहमद ने संबोधित करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। प्रधान संघ अध्यक्ष सर्वेश सिंह, ब्लाक प्रमुख राम खेलावन ने भी समर्थन का एलान किया।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक में बीडीओ रचना गुुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। संचालन हजरत अली मंसूरी ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार, सर्वेश कुमार, अरविंद सक्सेना, सरोज कुमार सिंह, वीरेंद्र वर्मा, सरोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
धौरहरा। धौरहरा, रमियाबेहड़ और ईसानगर ब्लाक मुख्यालयों बीडीओ राम समुझ और बीडीओ रमियाबेहड़ प्रणय कृष्ण के नेतृत्व में गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बैठक में जयप्रकाश, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश वर्मा, राजेश भार्गव, हरीलाल राना, सुनील पंकज मौजूद रहे।
बेहजम। बीडीओ अवधेश वर्मा के नेतृत्व में गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज कराया गया। गेेट मीटिंग में ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा, रामचंद्र, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।