फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Running from DM to SP... still the complaint is not resolved

Lakhimpur Kheri News: डीएम से लेकर एसपी तक की दौड़... फिर भी शिकायत का निस्तारण नहीं

Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Running from DM to SP... still the complaint is not resolved
राजेश कुमार
लखीमपुर खीरी। अपनी जमीन पर हुए कब्जे को हटाने के लिए डीएम से लेकर एसपी तक, तो वहीं समाधान दिवस से लेकर थाना दिवस में शिकायतें कीं। कई महीने बीतने के बाद भी महज आश्वासन ही मिला। आज तक पुलिस कब्जा नहीं खाली करवा सकी है। यह दर्द गढ़ी मिदनिया निवासी राजेश कुमार ने सीओ को सुनाया तो सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सदर कोतवाली के थाना समाधान दिवस में दस से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

राजेश कुमार उर्फ राजू मिश्रा निवासी गढ़ी मिदनिया ने बताया कि विपक्षियों ने जमीन पर कब्जा करते हुए सार्वजनिक कुएं पर शौचालय बना दिया था। घटना के बाद दो जुलाई 2024 को कब्जा कर रहे विपक्षियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह धमकाने लगे। इस बात की सूचना पुलिस को लिखित में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने डीएम से लेकर एसपी तक से शिकायत की। कई बार थाना और समाधान दिवस में भी शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला महेवागंज के ग्राम भानपुर का है। पीड़ित शिवशंकर ने बताया कि विपक्षियों ने 27 नवंंबर को भूमि पर कब्जा करने की नियत से मड़ैया डाल ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसको लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित ने कहा- कई थाना दिवस निकल गए, नहीं मिला कब्जा
खीरी टाउन। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने थाना खीरी पहुंचकर समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में अवैध कब्जे और राजस्व से संबंधित सात शिकायतें आईं। इसमें ग्राम झसिया के रामलखन ने बताया कि कई समाधान दिवस निकल गए। कोर्ट के आदेश होने के बाद भी पुलिस कब्जा नहीं दिला पाई। जिसको लेकर रामलखन ने आज फिर समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कब्जा दिलाने की मांग की।
राम लखन ने बताया 27 अक्तूबर से मामला चल रहा है। 28 नवंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर मौके पर पुलिस फोर्स और तहसील के अधिकारी गए पर कब्जा नहीं दिला पाए। ग्राम ढुसरू निवासी उर्मिला ने जिला अधिकारी को रोते हुए बताया पति ने पुत्री को 16 दिसंबर को मिठाई में जहर खिला दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिलाने को कहा। जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति ने महिला को कंबल दिया। संवाद



पीड़ित बोला...नीमगांव पुलिस से उठा विश्वास, नहीं हुई सुनवाई


सिकंदराबाद। थाना नीमगांव में आयोजित हुए थाना दिवस में गांव का एक पीड़ित पहुंचा। कई बार शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह के सामने ही उसने नीमगांव पुलिस से विश्वास उठने की बात कह दी। इस पर एएसपी ने तत्काल राजस्व टीम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। टीम आने के बाद दबंगों ने लखनियापुर के झाला निवासी पीड़ित अनमोल रतन उर्फ पिंकी को धमकाया तो पीड़ित ने एक बार भी से तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की। मामला खेत जुताई का बताया जा रहा है। दो महीने बीत जाने और अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी आज तक न्याय नहीं मिला। पीड़ित का आरोप था कि कुछ दिनों फायरिंग करते हुए दहशत बनाई थी लेकिन नीमगांव पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित अपनी व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गया। इसके बाद सीओ ने समझा बुझाकर उसे वापस भेजा। संवाद

राजेश कुमार

राजेश कुमार

राजेश कुमार

राजेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed