फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ruhelkhand Express minor damage to the engine

रूहेलखंड एक्सप्रेस के इंजन को मामूली क्षति

Sun, 28 Feb 2016 07:36 PM IST
मैलानी।
मैलानी। Updated Sun, 28 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand Express minor damage to the engine
रूहेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में ट्रॉली के आने से ट्रेन के इंजन को मामूली क्षति हुई है। शनिवार को बांकेगंज-गोला गोकरर्णनाथ स्टेशनों के बीच मानव रहित समपार संख्या 161 सी को पार करते समय दिन में लगभग पौने बारह बजे एक ट्रॉली 15309 पीलीभीत-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से ट्रॉली लगभग 50 मीटर दूर जाकर गिरी थी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की संयुक्त रिपोर्ट में समपार पर दोनों तरफ दृश्यता सही पायी गई। चालक के मुताबिक दाहिनी ओर से एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक गेट पार करने लगी। यह देख चालक ने नियमानुसार सीटी भी बजाई। बावजूद इसके ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गेट को पार करने लगा। ट्रैक्टर तो निकल गया, लेकिन ट्रॉली का पिछला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया और चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड का पाइप मामूली चटक गया तथा कपलिंग में भी आंशिक क्षति हुई। जबकि रेलपथ पूरी तरह सुरक्षित रहा। दुर्घटना के लिए ट्रैक्टर चालक को पूरी तरह जिम्मेदार माना गया है।
विज्ञापन

--
अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांकेगंज। गोला और बाकेगंज रेलवे स्टेशनों के बीच मानव रहित रेलेवे क्रॉसिंग पर रूहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई ट्रॉली के मामले में आरपीएफ मैलानी ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शनिवार देर शाम घटनास्थल पर जांच को पहुंचे आरपीएफ मैलानी इंस्पेक्टर रंजीत यादव ने बांकेगंज और गोला रेलवे स्टेशनों के बीच सरकारपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 161 सी पर रूहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर खंती में पड़ी ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि रेल अधिनियम की धारा 161-154 के तहत अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed