फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ruckus in wedding procession when double wedding guests arrives in lakhimpur kheri

बरात में बवाल: तय संख्या से दोगुने बराती लेकर आया दूल्हा, भड़के घराती, सबको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 20 May 2024 10:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2024 10:13 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद में अजब मामला सामने आया है। बरात में तय संख्या से अधिक बराती आने पर बवाल हो गया। घरातियों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अफरातफरी मच गई।  

विज्ञापन
Ruckus in wedding procession when double wedding guests arrives in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ क्षेत्र के ग्राम लखाही में शनिवार को आई बरात में बरातियों की संख्या दोगुनी होने पर टकराव हो गया। वर-वधू पक्ष में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन

 
शनिवार को गांव निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की बरात एक ही दिन अलग-अलग क्षेत्र से आई थी। एक बारात सिंगाही से तो दूसरी बरात जनपद बहराइच के थाना खैरी घाट के गांव बरूही टपरी से आई। 
विज्ञापन


हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण के मुताबिक, उसने लड़के पक्ष के लोगों से 60-60 बराती लेकर आने की बात कही थी। बताते हैं कि बहराइच से आई बरात में दोगुने बराती आ गए। बरातियों की संख्या अधिक होने के बाद भी डाली में सामान काफी कम लाए थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लड़की पक्ष के लोगों को पिटता देख गांव के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बरातियों की घेराबंदी कर ली और एक-एक बराती को दौड़ाकर लात-घूसों से पीटा। 

सूचना के बाद डायल 112 पुलिस के साथ ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सुलह समझौता का प्रयास शुरू हुआ। देर रात समझौता होने के बाद निकाह संपन्न हुआ। इसके बाद बरात की विदाई हुई। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पढुआ थाना के एसओ हरिकेश राय ने बताया कि बरातियों की संख्या अधिक होने पर कहासुनी हुई थी। फोन से ही घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षोंं में समझौता करा दिया। देर रात निकाह हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed