फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE: 345 children got approval in the second phase

आरटीई : दूसरे चरण में 345 बच्चों को मिली स्वीकृति

Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
RTE: 345 children got approval in the second phase
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम योजना के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया 19 जनवरी को समाप्त हो गई है। दूसरे चरण में विभाग को कुल 728 आवेदन मिले थे। सत्यापन के बाद अपात्र पाए गए 383 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 345 आवेदन पात्रता की श्रेणी में खरे उतरे। इसके अलावा 66 ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिन्हें सीटें आवंटित नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

जिले में 825 स्कूल पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 5387 सीटों पर प्रवेश होने हैं। एक दिसंबर से आरटीई के तहत आवेदन मांगे गए थे। पहले चरण में 19 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। पहले चरण में 835 आवेदन विभाग को मिले थे। सत्यापन के पश्चात चार सौ से अधिक बच्चों को दाखिला भी दिलाया गया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो गई थी। योजना में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिले, इसके लिए विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार भी किया गया। हाल यह हुआ कि दूसरे चरण में 728 आवेदन मिले। 20 जनवरी से आवेदनों के सत्यापन की जांच के बाद 383 आवेदनों को अपात्र कर दिया गया वहीं 345 आवेदन पात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 279 अभिभावकों के बच्चों को स्कूलों में सीटें भी आवंटित कर दी गई हैं, वहीं 66 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकी हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत अभिभावकों पर कोर्स, ड्रेस आदि खरीदने के लिए शासन की ओर से पांच हजार रुपये की धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है।
---
अंतिम दो चरण बाकी...ज्यादा से ज्यादा करें आवेदन
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार चार चरणों में यह प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। दो चरण बीत चुके हैं, ऐसे में अभिभावकों के लिए अंतिम दो मौके ही बचे हैं। तीसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से होगी।
19 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन कार्य होगा। सत्यापन के बाद 24 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। वहीं 27 फरवरी को स्कूल आवंटन की सूची जारी की जाएगी।

चौथे और अंतिम चरण के तहत एक मार्च से 19 मार्च तक आवेदन होंगे, 20 से 23 मार्च तक सत्यापन और 24 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। 27 मार्च को स्कूल आवंटन की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed