फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RSS chief Mohan Bhagwat reached Kabirdham in Lakhimpur Kheri and met the saints

UP: 'हमारे पूर्वज मैक्सिको से साइबेरिया तक गए, पर किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया', खीरी में बोले मोहन भागवत

Tue, 08 Apr 2025 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में आयोजित सत्संग सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कबीरधाम का भ्रमण किया। इसके बाद संतों से मुलाकात की।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat reached Kabirdham in Lakhimpur Kheri and met the saints
कबीरधाम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में आयोजित असंग देव भक्त भवन के शिलान्यास समारोह में कहा कि पहले भारत को हेय दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब समय बदल गया है। आज दुनिया हमारी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखती है। क्या हम उस अपेक्षा को पूरा कर रहे हैं, यह भी हमें समझना होगा।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा, दुनिया सुख-समृद्धि और शांति का रास्ता चाहती है। यह रास्ता भारत से ही मिलेगा। हमें दुनिया को जीतकर नहीं, बल्कि जोड़कर प्रभावित करना है। संघ प्रमुख ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति की विशेषता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज मैक्सिको से लेकर साइबेरिया तक गए। वहां के लोगों को ज्ञान और संस्कृति का उपहार दिया, परंतु हमने किसी को पराजित नहीं किया। किसी देश पर कब्जा नहीं किया, किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। प्रेम ही भारत का संदेश है और वैसा ही हम सब का जीवन होना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने की मुनादी
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने राष्ट्र को एकता का संदेश देते हुए कहा कि  पंथ-सम्प्रदाय विवाद के लिए नहीं हैं। उपासना ठीक से हो तो कोई विवाद नहीं। उपासना ऐसी करनी है, जिससे सत्य की प्राप्ति हो। हम सब एक हैं। भले ही हमारी भाषा अलग हो, हमारे क्षेत्र अलग हों, हम विभिन्न धर्म को मानने वाले हों, पर हमारी एक ही माता है और वह भारत माता हैं। उनकी भक्ति को हमें सदैव आगे रखना है। 

संघ प्रमुख ने कहा, अनेक भाषाओं व अनेक धर्मों को मानने वाले भारत में हैं, इसका उल्लेख अथर्ववेद में भी है। विविधताओं को सहन नहीं, स्वीकार करना सीखो, सम्मान करना सीखो। उन्होंने कहा, हमारे यहां परिवार ही समाज की इकाई है, व्यक्ति नहीं। यहां परिवार महत्वपूर्ण है। भारत संतों का देश है, उनसे सीखकर हम आगे बढ़ें। 


असंग देव भक्त भवन का किया शिलान्यास
संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे कबीरधाम पहुंचे। यहां संत असंग देव के साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। इसके बाद संघ प्रमुख ने संतों व संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। अपराह्न करीब 3:00 बजे वह संत असंग देव के साथ मंच पर पहुंचे और असंग देव भक्त भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद संत असंग देव ने प्रवचन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed