{"_id":"67f5fa3ed2191b2d750dcccc","slug":"property-of-two-accused-including-relative-of-minister-will-be-confiscated-in-bareilly-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने की मुनादी
Wed, 09 Apr 2025 11:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:56 AM IST
सार
बरेली के जोगी नवादा गोलीकांड के दो आरोपी फरार हैं। इन पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए मंगलवार रात मुनादी करा दी।
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस ने की मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा गोलीकांड के आरोपियों पर कार्रवाई जारी है। भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने मंगलवार रात उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी करा दी। आरोपियों के बारे में सटीक सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
पिछले साल बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में महिला वकील रीना सिंह के पति और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। रीना के पति का अब भी इलाज चल रहा है। इस मामले में 11 लोग नामजद कराए गए थे, जो स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पति को पत्नी की धमकी: काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी तब पता लगेगा; चार दिन से घर नहीं गया घरवाला
विज्ञापन
कुछ आरोपियों को पुलिस ने थोड़े दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया तो कुछ कोर्ट में हाजिर हो गए थे। लंबे समय तक चार आरोपियों का सुराग नहीं मिला। इनकी तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड तक दबिश दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
दो आरोपी कर चुके हैं सरेंडर
हाल ही में दो इनामी आरोपियों विशाल राठौर और आकाश राठौर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि अभिषेक और टिंकू राठौर का सुराग नहीं लगा। बारादरी थाना पुलिस ने अभिषेक और टिंकू राठौर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया। सफल न होने पर उनकी संपत्ति कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। इसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विवेचना में खुले चार और आरोपियों के नाम
जोगी नवादा गोलीकांड में वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर चार और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि विवेचना में रामगोपाल मिश्रा, रजत राठौर, हिमालय राठौर व अमित राठौर के नाम प्रकाश में आए हैं। पता लगा है कि ये लोग भी फायरिंग करने वालों में शामिल थे। पुलिस ने इनकी तलाश की तो ये फरार हो गए। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इन चारों का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।