गोला गोकर्णनाथ। रोटरी फाउंडेशन के मंडलीय अधिवेशन में रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के पदाधिकारियों को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रोटी क्लब अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने बताया कि वाराणसी में तीन दिवसीय रोटरी 3120 मंडलीय अधिवेशन हुआ। इसमें फिल्मस्टार आशुतोष राणा, हरियाणा के हास्य कवि अरुण जैमिनी, मेंटालिस्ट तुषार राज कुमार आदि जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। अधिवेशन में मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव मेजर दीपक मेहता ने रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के अध्यक्ष अभिषेक राजपूत और सचिव प्रमोद वर्मा को उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया।
इस मौके पर मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज ,रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी, क्लब के महेंद्र गिरी, नवीन जोशी और पंकज पुरवार मौजूद रहे। संवाद