फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roman exile then returned four days off in BSP

चार दिन का वनवास काट बसपा में फिर लौटे रोमी

Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roman exile then returned four days off in BSP
bsp - फोटो : amar ujala
बसपा ने 20 जून को पार्टी से निकाला था बाहर
विज्ञापन

सियासी घमासान के बीच बसपा कार्यकर्र्ताओं में लौटी खुशी

चार दिन पहले बसपा से निकाले गए पलिया विधायक रोमी साहनी की घर वापसी हो गई है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौैड़ गई है। अनुशानहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था, लेकिन पांचवे दिन अभयदान देते हुए उन्हें पार्टी में वापस ले लिया है। इससे पार्टी के पदाधिकारियों ने सियासत के घमासान के बीच राहत की सांस ली है।

पलिया से बसपा विधायक हरविंदर सिंह उर्फ रोमी साहनी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 20 जून को पार्टी से बाहर निकाल दिया था, जिससे जिले के सियासी पारा गरमा गया था। खासकर रोमी के समर्थक सबसे इस फैसले से आहत हुए थे। वहीं भाजपा और सपा खेमे में पलिया से संभावित उम्मीदवारों की धड़कने तेज हुई थीं, लेकिन इस खबर के बाद उन लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बसपा सुप्रीमो के इस फैसले को लेकर हाल में पार्टी को छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्या से जोड़कर देखा जा रहा हैै। उधर, विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पार्र्टी का सच्चा सिपाही हूं। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया हैै। बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने आलाकमान के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे पार्टी मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed