फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rohini will stay in the sea, monsoon is expected to arrive soon

Lakhimpur Kheri News: रोहिणी का समुद्र में रहेगा वास, मानसून जल्द आने की उम्मीद

Sun, 16 Mar 2025 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rohini will stay in the sea, monsoon is expected to arrive soon
गोला में होली पर संवत सुनाते पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ भारतीय काल गणना के हिसाब से नवसंवत के आगमन की सूचक भी होती है। परंपरागत ढंग से होली के अगले दिन भोर में संवत सुना जाता है। शनिवार को धर्मादा समिति गोशाला में लोगों ने सामूहिक रूप से संवत सुना गया।
विज्ञापन

पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने धर्मादा समिति गोशाला स्थित नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के कैंप कार्यालय में संवत सुनाया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से कालयुक्त नामक संवत 2082 का शुभारंभ हो रहा है। इस संवत का स्वामी सूर्य है। संवत का वास माली के घर है। मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। चेचक और पशुओं में रोगों का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन

देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं कम या कहीं अधिक बरसात हो सकती है। उन्होंने अलग-अलग राशि के अनुरूप वार्षिक राशिफल बताया। इस मौके पर शैलेंद्र सक्सेना, डॉ. अरुण सिंह, प्रमोद दीक्षित, डॉ. योगेश कनौजिया, अनुज खरे, संजय तिवारी, संजीव दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र वर्मा, आलोक तिवारी, पिंटू शुक्ला, आदित्य मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed