फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohini's baby's picture caught on camera

रोहिणी के शिशु की तस्वीर कैमरे में कैद

Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rohini's baby's picture caught on camera
नवजात के साथ रोहणी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दुधवा नेशनल पार्क : मधू, डायना, पार्वती और नकुल हाथी दोनों शिशुओं पर बनाए हुए हैं नजर
विज्ञापन

गैंडा शिशु जब मूत्र त्याग करता है, तभी उसके जेंडर का पता लगाना संभव : संजय पाठक

बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के भादीताल में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में हाल ही में जन्मे रोहिणी के शिशु की तस्वीर लेने में वन कर्मियों को सफलता हाथ लगी है। कल्पना के शिशु की तस्वीर पहले ही ली जा चुकी है, लेकिन अब तक दोनों गैंडा शिशुओं के जेंडर की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में हाथियों पर सवार चार निगरानी टीमों ने गैंडा शिशुओं की देखरेख तेज कर दी है।
गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में कल्पना और रोहिणी नामक मादा गैंडा शिशुओं के जन्म के बाद बेलरायां रेंज की भादी बीट में दुधवा के प्रशिक्षित तीन मादा मधू, डायना, पार्वती और नर हाथी नकुल के जरिए चार निगरानी टीमें लगातार दोनों शिशुओं पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन उनके अधिक नजदीक जाना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए शिशुओं के जेंडर का पता लगाया जाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक का कहना है कि गैंडा शिशु जब मूत्र त्याग करता है, तभी उसके जेंडर का पता लगाया जा सकता है। अब तक निगरानी टीमें गैंडा शिशुओं के इतने पास नहीं पहुंच सकी हैं कि उन्हें मूत्र त्याग करते देख पाएं। हालांकि निगरानी टीमें इन शिशुओं का जेंडर पता लगाने की पूरी कोशिश में हैं। जेंडर का पता लगने के बाद ही इनका नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के भादीताल स्थित गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू में गैंडा परिवार में एक माह के अंदर दो शिशुओं के जन्म के साथ पार्क प्रशासन काफी उत्साहित है। वन कर्मी दिन-रात गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में मौजूद रहकर गैंडा शिशुओं की हाथियों के जरिए निगरानी कर रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक दोनों गैंडा शिशु अपनी मां के साथ हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।

गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र फेज टू में हाथियों के जरिए निगरानी कर रहीं टीमों ने रोहिणी के शिशु की तस्वीर लेने में सफलता हासिल की है। इससे पहले कल्पना नामक मादा गैंडा शिशु की तस्वीर ली जा चुकी है। लेकिन अभी तक उनके जेंडर का पता नहीं लगाया जा सका है। - मनोज सोनकर, वन संरक्षक / प्रभारी उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क


 

चंदौली से बागी हाथी को लेने जाएंगे विशेष महावत

पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में जल्द ही चंदौली से बागी हाथी को लेने के लिए टीम रवाना होगी। हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन दुधवा नेशनल पार्क में विशेष महावतों की टीम तैयार है। टीम यहां के पशु चिकित्सक के साथ चंदौली के लिए रवाना की जाएगी। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि टीम में पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर समेत तीन-चार विशेष महावतों को चुना गया है। टीम चंदौली जाकर वहां हाथी से निपटने के बाद उसको लेकर दुधवा नेशनल पार्क आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed