फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Robbers looted cash from accountant in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कार सवार लुटेरों ने मुनीम से 3.90 लाख रुपये लूटे, शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात

Thu, 26 Dec 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 05:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में कार सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के मुनीम से 3.90 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Robbers looted cash from accountant in Lakhimpur kheri
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने किया घटनास्थल का मुआयना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के राजापुर मंडी से अदरक बिक्री का भुगतान लेकर वापस जा रहे व्यापारी के मुनीम से लुटेरों ने तीन लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बहराइच की ओर फरार हो गए। गुरुवार को दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


लखनऊ के पारा थाने के मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी अर्शलान व्यापारी के यहां मुनीम है। वह बृहस्पतिवार दोपहर राजापुर मंडी से अदरक बिक्री का भुगतान लेकर जा रहा था। अर्शलान के मुताबिक वह राजापुर चौराहे से एलआरपी जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ। वह जैसे ही ई-रिक्शा ओवरब्रिज से नीचे उतरा, तभी एलआरपी मार्ग की ओर कार सवार पांच लोगों ने कार आगे लगाकर ई-रिक्शा रोक लिया।
विज्ञापन


Pilibhit Encounter: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी? किससे मिले; इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शलान पर लुटेरों ने तमंचा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना एसपी गणेश प्रसाद साहा के संज्ञान में आई तो वह भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। उन्होंने खुलासे को लेकर पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही खीरी पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस के अलावा स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटना के खुलासे में लगी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का सीडीआर भी निकाला जाएगा। सीडीआर में संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर सकती है।

सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। पीड़ित से घटना को लेकर जानकारी एकत्र की जा रही है। टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed