{"_id":"620feb3ba26c6d50bf2fa139","slug":"roadways-workers-opened-front-against-arm-lakhimpur-news-bly4759027116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एआरएम के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एआरएम के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने गोला रोडवेज डिपो के एआरएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एआरएम से सात बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र व मंत्री आलोक कुमार अवस्थी ने गोला रोड के डिपो के एआरएम को भेजे नोटिस में कहा है कि एआरएम ने जब से गोला रोडवेज डिपो का कार्यभार ग्रहण किया है, तब से झूठे आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के पटल परिवर्तित किए जा रहे हैं। एआरएम द्वारा संगठन विशेष से द्वेष भावना से प्रेरित होकर पदाधिकारियों कर्मचारियों सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट करने का दबाव बनाया जा रहा है।
पदाधिकारियों ने कार्यालय सहायक प्रथम मदन सिंह के स्थानांतरण पर रोक लगाने, कार्यशाला की उपस्थिति रजिस्टर को किसी सक्षम अधिकारी से प्रतिदिन प्रमाणित कराने, ड्यूटी रूम में लगाए प्राइवेट कर्मचारी की नियुक्ति किस नियम से की गई है जानकारी उपलब्ध कराने सहित सात बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
परिषद के पदाधिकारियों ने शिकायत पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्यमंत्री, परिवहन निगम के एमडी, डीएम, एसपी, क्षेत्रीय प्रबंधक सहित कर्मचारी संगठनों को भेजी है। चेतावनी दी कि यदि एआरएम द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता तो 22 फरवरी को एक दिवसीय और 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।
जो भी व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी का वहन नहीं करेगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है और की जानी चाहिए। इनके पास सभी आरोप निराधार हैं, इनके द्वारा अभी तक कोई ऐसा साक्ष्य नहीं दिया गया जिससे आरोप सिद्ध हों। पटल परिवर्तन कर्मचारियों की कार्यक्षमता के अनुरूप किये जाते हैं। - एसके नागर, एआरएम