फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways provided free travel to 92395 passengers worth Rs 78.95 lakh

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज ने 92395 यात्रियों को 78.95 लाख रुपये की कराई निशुल्क यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways provided free travel to 92395 passengers worth Rs 78.95 lakh
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर और गोला डिपो की रोडवेज बसों से तीन दिन में 92,395 महिला व सहयात्रियों ने 78.95 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा की। निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आठ अगस्त की सुबह छह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रही।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो गोला डिपो की रोडवेज बसों से तीन दिन के 66 घंटों में 53,069 यात्रियों को 51.16 लाख रुपये की नि:शुल्क सफर कराया गया। फ्री सेवा के पहले दिन आठ अगस्त को 7690 महिलाएं और 1779 सह यात्रियों ने 7.11 लाख का मुफ्त सफर किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन नौ अगस्त को 18 हजार महिलाएं और 4076 सहयात्रियों को 22.97 लाख की यात्रा निशुल्क की। अंतिम दिन रविवार रात 12 बजे तक 18,945 महिलाएं व 3178 सहयात्रियों ने 21.07 लाख की फ्री यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन दिन में 31986 महिला, 7340 सहयात्रियों ने सफर किया, जिसका टिकट 27.79 लाख रुपये बना है। लखीमपुर डिपो रोडवेज बसें तीन दिन में 85901 किलो मीटर चली। रक्षाबंधन पर तीन दिन रोडवेज बसों में महिलाओं का हुजूम उमड़ा। भीड़ अधिक होने पर काफी महिलाओं को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। वहीं, कई मार्गों पर रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त फेरे भी लगवाए गए, ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

--------
रक्षा बंधन के तीसरे दिन भी बसों में रही भीड़

रक्षा बंधन के तीसरे दिन भी लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों के समय बसों में जबर्दस्त भीड़ रही। रक्षा बंधन के दूसरे दिन रविवार को बसों में सामान्य भीड़ रही। रक्षा बंधन मनाने आए कम लोगों ने ही रविवार को वापसी की। बताते हैं रविवार को परेवा होने की वजह से तमाम लोग यात्रा करने से परहेज करते हैं। इसी कारण तीसरे दिन सोमवार को यात्रियों की भीड़भाड़ बसों में ज्यादा रही। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों के समय भीरा, पलिया, संपूर्णानगर, खजुरिया आदि जाने वाले यात्री यहां उतरकर बसों से गंतव्य को पहुंचते हैं। इसी कारण ट्रेनों के समय बसों में अत्यधिक भीड़ रही। सीट न मिलने पर तमाम यात्री खाली बस के आने का इंतजार करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed