फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways increased the number of buses on the Delhi route by 10, now 28 will operate

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर 10 बसें बढ़ाईं, अब 28 का होगा संचालन

Mon, 09 Mar 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways increased the number of buses on the Delhi route by 10, now 28 will operate
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। होली के बाद घर लौटे लोगों की वापसी तेज हो गई है। सबसे अधिक यात्री दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोला डिपो ने दिल्ली मार्ग पर 10 अतिरिक्त रोडवेज बसें लगा दी हैं। इससे अब इस रूट पर कुल 28 बसों का संचालन होने लगा है।
विज्ञापन

गोला डिपो से पहले रोजाना 18 बसें दिल्ली के लिए चलाई जा रही थीं, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई। दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। हालांकि वापसी में कुछ बसों को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के अलावा गोला डिपो से हरिद्वार और राजस्थान के अजमेर के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार में काम करने वाले कई लोग होली मनाने घर आए थे, जो अब लौट रहे हैं। पहले हरिद्वार के लिए दो बसें संचालित थीं, जिन्हें बढ़ाकर चार कर दिया गया है। इसके अलावा अजमेर के लिए सुबह 9:30 बजे बस रवाना होती है। जयपुर के लिए वाया गौरीफंटा सुबह 6:30 बजे और वाया बछिया सुबह 8:00 बजे बस चलाई जा रही है। टनकपुर के लिए भी सुबह 6:30 बजे और 9:00 बजे बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं और लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं लखीमपुर डिपो से भी रोजाना चार से पांच बसें दिल्ली के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed