फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways driver and female conductor assaulted, accused challaned only for disturbing peace

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज के चालक व महिला परिचालक से मारपीट, आरोपियों का सिर्फ शांतिभंग में चालान

Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver and female conductor assaulted, accused challaned only for disturbing peace
लखीमपुर खीरी। छाउछ चौराहे पर हरदोई डिपो की रोडवेज बस के चालक अजीज अहमद और महिला परिचालक सविता से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक का केवल शांतिभंग की धारा (151) में चालान किया। इसे लेकर रोडवेज कर्मियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बस संख्या यूपी 78 एलएम 9769 लखीमपुर से हरदोई जा रही थी। चौराहे पर खड़ी कार संख्या यूपी 31 बीयू 4208 को हटाने के लिए चालक ने कई मिनट तक हॉर्न बजाया। जाम की स्थिति बनने पर बस साइड से निकालते समय छू जाने से कार में हल्की खरोंच लग गई। आरोप है कि कार सवारों ने उतरकर चालक से मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंची महिला परिचालक से भी हाथापाई की।
विज्ञापन

चालक अजीज अहमद ने कहा, हमने बस निकालने से पहले काफी देर तक इंतजार किया। कार में हल्की सी बस छू जाने पर हम पर हमला कर दिया गया। महिला परिचालक सविता ने बताया, मैं सिर्फ बीच-बचाव करने गई थी, लेकिन मेरे साथ भी धक्का-मुक्की की गई। ड्यूटी पर भी हम सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि कार सवार नशे में थे, लेकिन पुलिस ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।
आरएम हरदोई परिक्षेत्र इंजीनियर रमेश कुमार ने कहा, हमारे चालक-परिचालकों के साथ मारपीट गंभीर मामला है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

शहर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया, जांच में कार चालक की गलती मिली। शांतिभंग की आशंका में 151 की कार्रवाई की गई है। हालांकि, रोडवेज कर्मचारी इसे अपर्याप्त बताते हुए कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed