फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus stand The wall of righteousness

रोडवेज बस स्टैंड पर  बनी नेकी की दीवार 

Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand The wall of righteousness
नेकी की दीवार - फोटो : अमर उजाला
बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन ने कराया निर्माण
विज्ञापन

जरूरतमंदों को मिल सकेंगी आवश्यकता की वस्तुएं

बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन ने रोडवेज बस स्टैंड पर नेकी की दीवार बनवाई है, जिसका बुधवार की रात में उद्घाटन हुआ। नेकी की दीवार का उद्देश्य जरूरतमंदो को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन के लोगों ने नगरवासियों से अपील की है कि उनके पास जो भी वस्तुएं आवश्यकता से अधिक हैं वह इस दीवार पर टांग दे, जिससे जरूरतमंदो की जरूरत पूरी हो सके।

असहाय और गरीब जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं मिल सके, इसके लिए बिटिया फाउंडेशन की ओर से नेकी की दीवार की पहल की गई है। इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर एक नेकी की दीवार बनाई गई है। इसका उद्घाटन बुधवार की रात डीएम आकाश दीप, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और समाजसेवी शिवकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। फाउंडेशन की इस पहल को डीएम ने गरीबों के लिए वरदान बताया और गरीब- असहायों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर और कंबल बांटे। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि यह दीवार गरीबों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस ठंड में गरीबों को ठिठुरना नहीं पड़ेगा। समाजसेवी शिवकांत मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों के पास कपड़े, स्वेटर, जूता, चप्पल आदि आवश्यकता से अधिक हैं वह इस दीवार को दे सकते हैं, जिससे ये वस्तुएं किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। इस दौरान एआरएम वीके गोस्वमी, वेद प्रकाश पांडे, कृष्णगोपाल शेखर, संजय मिश्रा, सीमा  सिंह, विकास बाजपेई, सीमा त्रिवेदी, पूनम जायसवाल सहित कई  लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed