फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus service started for Haridwar, Mathura and Jaipur

Lakhimpur Kheri News: हरिद्वार, मथुरा और जयपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Wed, 14 May 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Haridwar, Mathura and Jaipur
गोला डिपो पर खड़ी रोजवेज बसें। फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो ने तीन नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। इसमें मथुरा, हरिद्वार और जयपुर के लिए एक-एक बस है। यह तीनों बसें सुबह के समय रवाना होंगी। अभी तक इन रूटों पर परिवहन का संकट था, लेकिन अब रोजाना एक-एक बस होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मथुरा और हरिद्वार धर्म स्थल हैं। वहीं जयपुर जाने वाली बस भी मेंहदीपुर बाला जी होकर जाएगी। इन तीनों धर्म स्थलों पर हमेशा श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर गौरीफंटा बाॅर्डर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गोला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र कमल ने बताया कि डिपो से तीन नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिसमें गोला से बिछिया वाया जयपुर के लिए सुबह आठ बजे एक बस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोला से गौरीफंटा होते हुए मथुरा के लिए रोडवेज बस सुबह 8:30 बजे और गोला से गौरीफंटा होते हुए हरिद्वार के लिए सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। तीनों बसें रोजाना अपने निर्धारित समय पर रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed