{"_id":"66fc3ff18e1d56d01307889c","slug":"roadways-bus-service-from-district-headquarters-to-lahbari-soon-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130210-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला मुख्यालय से लहबड़ी के लिए रोडवेज बस सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला मुख्यालय से लहबड़ी के लिए रोडवेज बस सेवा जल्द
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के लहबड़ी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला मुख्यालय से लहबड़ी के लिए सीधे एक बस सेवा शुरू होने जा रही है। लखीमपुर निगम ने सर्वे का काम पूरा करा लिया है। मार्ग तय होते ही बस संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी।
जिला मुख्यालय से लहबड़ी की करीब 75 किलोमीटर से अधिक दूरी है। इस इलाके से बड़ी संख्या में लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना रहता है। अब तक आने-जाने के लिए लोगों को धौरहरा जाना पड़ता है और वहां से बस मिलती है। ऐसे में लोगों का काफी समय और खर्चा अधिक आता है, लेकिन लहबड़ी के लोगों की यह समस्या अब दूर होने वाली है।
लखीमपुर डिपो एक रोडवेज बस सेवा शुरू करने जा रहा है। यह बस सेवा शुरू होने से लहबड़ी के लोग सीधे जिला मुख्यालय आ-जा सकते हैं। बस शुरू होने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में खुशी हैं। लखीमपुर डिपो के इंचार्ज नफासत अली ने बताया कि लहबड़ी के लिए एक बस शुरू होने जा रही है। रूट तैयार किया जा रहा है। रूट तय होते ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।