फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways administration examination for Bhaiya Dooj today

भैया दूज को लेकर रोडवेज प्रशासन की परीक्षा आज

Sat, 06 Nov 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways administration examination for Bhaiya Dooj today
लखीमपुर खीरी में बस अड्डे के बाहर पसरा सन्नाटा।
दिवाली पर लखीमपुर डिपो पर हुई जमकर धनवर्षा, शुक्रवार को रहा सन्नाटा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दीपावली परिवहन निगम के लिए बेहद मंगलकारी रहा। रोडवेज पर पर्व के दिन जमकर धन वर्षा हुई। यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो इसलिए निगम प्रशासन ने बसों के तक फेरे बढ़ा दिए थे। इससे लखीमपुर डिपो को करीब साढ़े सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। हालांकि दूसरे दिन बस अड्डे पर यात्रियों का टोटा रहा। डिपो प्रशासन ने शनिवार को भैया दूज पर भारी राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद जताई है।
त्योहार पर यात्रियों के घर आने जाने के लिए परिवहन निगम की ओर से पुख्ता तैयारियां की गई थीं। इसके लिए चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर बसों के फेरे तक बढ़ा दिए गए, जिससे मुसाफिरों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके। रोडवेज प्रशासन ने त्योहार को लेकर जो तैयारियां की थी उसका बेहद अच्छा फायदा मिला। यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए 58 बसों के फेरे बढ़ाए जाने से डिपो ने 24683 किलोमीटर अर्जित कर साढ़े सात लाख रुपये की इनकम की है। हालांकि दिवाली का दूसरा दिन शुक्रवार रोडवेज के लिए सन्नाटे में बीता।
विज्ञापन


दोपहर बाद बढ़ी यात्रियों की संख्या
दीपावली के दूसरे दिन बसों से लेकर बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर तक परिचालक यात्रियों के न होने के कारण बेहद परेशान रहे। ऐसे में आठ से दस सवारियां बैठाने के लिए परिचालकों को बस अड्डे पर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परिचालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैया दूज को लेकर डिपो प्रशासन तैयार
भैया दूज को लेकर लखीमपुर डिपो प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे भाइयों का टीका करने जा रही बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एआरएम ने बताया कि दिवाली को लेकर बसों के फेरे पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं। छठ पूजा तक इसी तरह बसों का संचालन होगा। वहीं यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूट पर बसें संचालित होंगी।


लखीमपुर डिपो में बसों की संख्या- 58
यात्रियों ने किया सफर- 8500
अर्जित किलोमीटर- 24683
निर्धारित किलोमीटर- 22144
कुल आय- 750000

लखीमपुर से जाने वाली बसें 
लखनऊ- सुबह चार बजे से हर आधे घंटे पर रात नौ बजे तक।
धौरहरा- सुबह 05.50 से हर आधे घंटे पर रात सात बजे तक।
बाराबंकी- सुबह 04.10 एवं 05.50 बजे।
बरेली- सुबह 05.30
पीलीभीत- 11.00
दिल्ली- दोपहर 02.30, 03.30, शाम 04.30 बजे एवं रात 07 बजे एसी बस
टनकपुर- रात 07.30 बजे
कानपुर- सुबह 09.30, दोपहर 12.30 एवं 02.30 बजे।
हरिद्वार- दोहपर 02.30, 03.30,04.30 बजे।
(ऐरा खमरिया, धौरहरा, लखनऊ एवं गोला रूट पर लखीमपुर डिपो की बस संचालित होती है, जबकि अन्य रूटों पर दूसरी डिपो की बसें जाती हैं।)

त्योहार में यात्रियों को सुविधा जनक सफर कराने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा तक इसी तरह बसों का संचालन होता रहेगा। भैया दूज पर बहनों को सफर के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बस अड्डे से बसों का संचालन समय से कराने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed