{"_id":"6aa05714c2b3fe94330d5c34","slug":"roads-submerged-in-flood-villagers-risk-their-lives-crossing-the-culvert-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184472-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में डूबे रास्ते, जान जोखिम में डाल रपटा पार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में डूबे रास्ते, जान जोखिम में डाल रपटा पार कर रहे ग्रामीण
Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के गोविंदपुरी वार्ड स्थित बिहारी पुरवा प्राथमिक विद्यालय स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी।संवा
निघासन। शारदा और मोहाना नदियां उफान पर हैं। निघासन-झंडी मार्ग पर करीब 500 मीटर तक लगभग एक फुट पानी बह रहा है। ऐसे में बरोठा समेत कई गांवों के ग्रामीण चारा, दवा और जरूरी सामान के लिए जान जोखिम में डालकर रपटा पुल पार कर रहे हैं। पुल के ऊपर तेज बहाव है। इसके बावजूद आवागमन जारी है।
शारदा नदी के उफान से कुर्मिनपुरवा, देवीदीनपुरवा, बस्तीपुरवा, करमूपुरवा, बरोठा समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। खेतों में पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है। बरोठा में बाढ़ का पानी बढ़ने से प्रमुख रास्ते डूब गए हैं। दूसरे रास्तों पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों के सामने रपटा पुल से गुजरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले इसी रपटा पुल से चारा लेने जा रहा बरोठा निवासी अंकित तेज बहाव में बह गया था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बच सकी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक इंतजाम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक भी नहीं
रपटा पुल के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा है। सुरक्षा रेलिंग और बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अन्य रास्तों पर पानी भरने से जोखिम उठाकर पुल पार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
-- -- -- -- -- -- -
पूर्वी हिस्से में भी तेजी से बढ़ रहा पानी
बरोठा गांव के पूर्वी हिस्से में भी बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ लोगों को गांव से बाहर निकलने और जरूरी सामान की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- --
विद्यालय में भरा पानी, पढ़ाई प्रभावित
कस्बे के गोविंदपुरी वार्ड स्थित बिहारीपुरवा प्राथमिक विद्यालय में भी शारदा नदी का बाढ़ का पानी भर गया है। विद्यालय परिसर में पानी भरने से पठन-पाठन प्रभावित है।
-- -- -- -- -- -- -- --
घरों में पानी घुसा तो सड़क किनारे डाला त्रिपाल
निघासन। बस्तीपुरवा निवासी सुमन देवी के घर में बाढ़ का पानी भर गया है। घर में पानी घुसने के बावजूद वह चूल्हे पर चाय बनाती नजर आईं। झंडी रोड स्थित बरोठा ग्राम पंचायत के देवीदीनपुरवा निवासी बहादुर पुत्र हरी के घर में भी पानी भर गया। उनका परिवार बेलरायां-पनवारी मार्ग पर बस्तीपुरवा के पास सड़क किनारे त्रिपाल डालकर रहने को मजबूर है। परिवार के सदस्य बाढ़ के पानी के बीच खाना बनाते दिखाई दिए। देवीदीनपुरवा और बस्तीपुरवा के कई अन्य ग्रामीणों ने भी झंडी रोड के किनारे त्रिपाल डालकर अस्थायी ठिकाना बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भरने के कारण सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
समय रहते सुरक्षा इंतजाम की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर तत्काल सुरक्षा रेलिंग, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। साथ ही सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग और जरूरत पड़ने पर नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर है। जलस्तर और आवागमन की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां जरूरत होगी, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कराए जाएंगे।
-देवेंद्र मणि त्रिपाठी, तहसीलदार