{"_id":"66fafcdff912d946a905a504","slug":"roads-dug-after-laying-pipelines-are-becoming-a-cause-of-trouble-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130140-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पाइपलाइन डाल कर खुदी छोड़ीं सड़कें बन रहीं परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पाइपलाइन डाल कर खुदी छोड़ीं सड़कें बन रहीं परेशानी का सबब
विज्ञापन
कस्बा बेहजम में जल जीवन मिशन के तहत खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल
लखीमपुर/बेहजम। जनपद में पानी की पाइपलाइन बिछाने के नाम पर पहले सड़कें खोदी जाती हैं। फिर विभाग की ओर से काम पूरा होने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। दुर्भाग्य यह है, कि इतनी दिक्कतें झेलने के बावजूद न तो ग्रामीणों को पानी मिल पाता है और सड़क खराब होने की वजह से लोग गिरकर घायल अलग हो रहे हैं। अब इस समस्या ने ग्रामीणों का कही आना जाना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बेहजम गांव में नीमगांव मार्ग से बहुउद्देशीय किसान साधन सहकारी समिति, अछनियां के सामने वाली सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। पाइपलाइन डालने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं कराया गया, न ही नाली बराबर कराई। यह सड़क उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बीआरसी कार्यालय, पंचायत भवन से हाेकर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग को जोड़ती है। इसकी दूरी लगभग दो किलोमीटर है।
साथ ही स्कूल के बच्चे आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना करीब चार से पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। इन सभी केे लिए यह सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को अब तक पानी की आपूर्ति नहीं मिली है। उधर शहर से सटे राजापुर गांव का भी हाल-बेहाल है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई। कुछ जगह काम पूरा हो गया। वहीं कुछ जगह पाइप लाइन पड़ना शेष है। गांव की मुख्य सड़क खुदी पड़ी है। बारिश के चलते पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में पाइप लाइन डाले जाने वाले रास्ते खुदे पड़े हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
- श्रद्धा गुप्ता, बीडीओ बेहजम
-- -- -- -- -- -
जैसे-जैसे काम पूरा होता जा रहा है। वैसे-वैसे सड़कों को भी दुरुस्त करा दिया जा रहा है। ताकि लोगों को दिक्कतें न हों। लगातार निगरानी की जा रही है।
-योगेंद्र नीरज, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण