फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   road was uprooted due to the stumble of BJP MLA shoes in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: जूते की ठोकर से उखड़ गई सड़क, भाजपा विधायक बोले- ठेकेदार पर दर्ज कराएंगे केस

Fri, 31 Mar 2023 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

सदर विधायक योगेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। वह उस पर केस दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
road was uprooted due to the stumble of BJP MLA shoes in Lakhimpur Kheri
विधायक के जूते की ठोकर से सड़क से उखड़ी बजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लॉक में गुरुवार को ग्रामीण संपर्क मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा का वीडियो सामने आया। वीडियो में सदर विधायक जूते से सड़क को उखाड़ते हुए दिख रहे हैं। विधायक का कहना है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। वह उस पर केस दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


नकहा क्षेत्र में रुखिया संपर्क मार्ग का नवीनीकरण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 1200 मीटर की सड़क का 22 लाख की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को सदर विधायक योगेश वर्मा साइट पर पहुंचे और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जूते से सड़क उखाड़ने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


थाने में हंगामा: सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने ब्लेड से काटा गला, मां ने खाया जहर; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबग्गा संपर्क मार्ग का भी वीडियो आया था सामने 

इससे पहले 20 मार्च को नकहा ब्लॉक के पचकोरवा गांव में दुबग्गा संपर्क मार्ग का वीडियो सामने आया था, जिसमें ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क को हंसिये से उखाड़कर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया था। मामले में पीडब्ल्यूडी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जिसके बाद मानक सही पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

अधिकारी बोले- अभी महज 100 मीटर ही हुआ निर्माण

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 का कहना है कि रुखिया संपर्क मार्ग ग्रामीण सड़क है, जिसका नवीनीकरण कराया जा रहा है। अभी काम शुरू ही हुआ है। न तो काम पूरा हुआ है और न ही सड़क बनकर तैयार हुई है। महज 100 मीटर का काम हुआ है, जबकि ग्रामीण संपर्क मार्ग की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी निकल रही हैं। डामरीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed