{"_id":"66f1b2cf8e8aeca4850f7e8c","slug":"road-remained-blocked-for-an-hour-family-members-agree-on-fir-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-129630-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक घंटे तक जाम रहा मार्ग, एफआईआर पर माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक घंटे तक जाम रहा मार्ग, एफआईआर पर माने परिजन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के मस्जिदपुरवा गांव में पांच वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने सोमवार को लहरपुर-खीरी मार्ग जाम कर दिया। मृतक बच्चे के परिजन आरोपी बिजली कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। एफआईआर होने पर परिजन माने और जाम खुल सका।
ग्राम मस्जिदपुरवा निवासी कमल किशोर का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन रविवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के रमाकांत के घर का बिजली का तार खंभे से टूटकर रास्ते पर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से आर्यन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया था।
सोमवार की सुबह परिजन आर्यन का शव लेकर खीरी-लहरपुर मार्ग पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही परिजन शव घर ले गए। नवागत थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद परिजन माने हैं। इस दौरान गांव में आसपास के थानों की फोर्स मौजूद रही।
-- -- -- -- -- -- --
मार्ग जाम होने से रहा यातायात प्रभावित
लहरपुर-खीरी मार्ग जाम होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन जाम नहीं खुला। करीब एक घंटे तक दोनों ओर यातायात व्यवस्था बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार परिजन माने तो जाम खुला। जाम खुलने के करीब 20 मिनट बाद दोनों ओर से यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
-- -- -- --
पीड़ित परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में कनेक्शन धारक रमाकांत और अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत राय एसओ खीरी